फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घरों से कचरा लेने 25 फीसदी गाड़ियां निकलीं, सड़न से बुरा हाल

Wed, 30 Sep 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगला पदी में गाड़ी न आने से लगा कचरे का ढेर
विज्ञापन
आगरा। ककरैठा में वाहनों की पार्किंग की जमीन खाली कराए जाने से शहर में लोहामंडी और हरीपर्वत जोन की सफाई व्यवस्था तीसरे दिन भी प्रभावित रही। केवल 25 फीसदी गाड़ियां ही घरों से कचरा लेने के लिए निकलीं। नई जगह दहतोरा में अपने टेंट और रहने का इंतजाम करने के कारण सफाईकर्मी घरों तक नहीं पहुंचे। इससे घरों के साथ मोहल्लों में कचरा पड़ा रहा। सड़ांध के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। नगर निगम ने बुधवार से कचरा लेने की व्यवस्था सामान्य होने का दावा किया।
विज्ञापन


लोहामंडी और हरीपर्वत जोन के 50 वार्डों में केवल एक चौथाई वाहन ही कचरा लेने के लिए पहुंचे। स्वच्छता कॉर्पोरेशन के कर्मचारी अपने रहने के इंतजाम में जुटे होने के कारण वाहन लेकर निकले ही नहीं। बोदला, मानस नगर, शाहगंज क्षेत्र में कुछ घरों से कचरा उठाया गया लेकिन बाग फरजाना, लोहामंडी, दिल्ली गेट, खंदारी, लॉयर्स कॉलोनी, मदिया कटरा, काले का ताल, तोता का ताल आदि क्षेत्रों में कूड़ा लेने वाहन नहीं आए।
तीन दिनों से प्रभावित चल रही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था के कारण ट्रांसपोर्ट नगर, भगवान टॉकीज, सूर्य नगर, खंदारी, जवाहर नगर, सिविल लाइंस, संजय प्लेस, राजामंडी, गोकुलपुरा, अशोक नगर, बालाजीपुरम, अलबतिया रोड, केदार नगर, आवास विकास कॉलोनी में कचरे के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन



- केवल एक ही गाड़ी क्षेत्र में आई थी, जबकि वार्ड में तीन वाहन आते हैं। वह भी दोपहर बाद आई, जिसमें ज्यादातर लोग ऑफिस जा चुके थे। निगम को अपने स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। - शरद चौहान, पार्षद
- आवास विकास में कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हैं। तीन दिनों में हालात खराब हो गए। यहां विशेष सफाई अभियान की जरूरत है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ मंदिरों के पास कचरा हटवाया जाए। - सुषमा जैन, पार्षद


- जगह खाली करने के कारण वाहनों के संचालन पर असर पड़ा है लेकिन मंगलवार को कई गाड़ियां निकली हैं। बुधवार को पूरी व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। कर्मियों के रहने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें