फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन जॉब इंटरव्यू, फिर युवक ने दे दिए सभी दस्तावेज, इसके बाद जो हुआ...जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 20 May 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑनलाइन जॉब इंटरव्यू हुआ। इसके बाद युवक से सभी दस्तावेज मांग लिए गए। पीड़ित नौकरी का इंतजार करने लगा, तभी पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। कॉल करने वाले साइबर अपराधी थे। उसके दस्तावेजों से फाइनेंस कंपनी से ऋण ले लिया गया है। 
 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक युवक को साइबर ठगों ने नौकरी का झांसा देकर फंसा लिया। ऑनलाइन फर्जी नौकरी का इंटरव्यू लिया। शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों को मंगाकर उन पर फाइनेंस कंपनी से 14,994 रुपये का ऋण ले लिया। 7 माह बाद फाइनेंस कंपनी ने 49,737 रुपये बकाए का नोटिस भेजा, तब ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन




 

रंगोली कॉलोनी, सिकंदरा निवासी अभिनव जैन ने बताया कि 22 जुलाई 2024 की शाम उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। काॅल करने वाले ने अपना नाम अविनाश पाटिल बताया और खुद को रिलायंस इंडस्ट्रीज का एचआर बताया था। उसने कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए व्हाट्सएप पर इंटरव्यू लेने के बाद नियुक्ति का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

उसने एक लिंक भेजा और सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, बैंक स्टेटमेंट आदि भेजने को कहा। 25 जुलाई को वीडियो कॉल के जरिए दूसरा इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद खाते को वेतन के लिए जोड़ने की बोलकर रुपये भेजने की जानकारी दी। आरके बंसल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 14,994 रुपये की राशि खाते में आई। इसके बाद उसने आधार सत्यापन के नाम पर ओटीपी मांगा। भेजी गई रकम को एक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। उन्होंने रुपये उस खाते में भिजवा दिए। सात माह में ब्याज के साथ यह धनराशि 49,737 हो गई। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें