फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: 22 देशों के भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का ऑनलाइन पाठ, कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना

Sun, 31 May 2020 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • लॉकडाउन के कारण मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। ऐसे में मंदिरों में ऑनलाइन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का पाठ करते आचार्य मृदुलकांत शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए तीर्थनगरी वृंदावन में रविवार को हनुमान चालीसा का ऑनलाइन पाठ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सोशल मीडिया के जरिए 22 देशों के हजारों भक्त जुड़े। संत-महंतों के साथ भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर महामारी से मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।  

विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ जंग में चिकित्साकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी आदि जी-जान से जुटे हैं। अपने परिवार को छोड़कर दिन-रात लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। ऐसे सभी कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अनुष्ठान हजारों भक्तों ने साथ मिलकर किया। 


यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित श्रीनरोत्तम लाल सेवा संस्थान व प्रोजेक्ट वृंदावन अनुराग के तत्वावधान में किया गया। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के पावन सानिध्य में इन महापूजा का क्रम जारी है। हनुमान चालीसा के ऑनलाइन पाठ से देश-विदेश के हजारों लोग जुड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज के मंदिरों के पट हैं बंद

लॉकडाउन के कारण मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। ऐसे में मंदिरों में ऑनलाइन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए भक्त इससे जुड़कर वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति की कामना कर रहे हैं। 

इससे पूर्व 21 अप्रैल को वृंदावन के राधाकांत मंदिर में कोरोना वायरस के सर्वनाश के लिए भगवान शिव का महारुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई थी। महारुद्राभिषेक में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से 21 देशों के करीब छह हजार लोग जुड़े थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें