ओएलएक्स पर बुलेट बाइक का विज्ञापन देखकर एक व्यापारी ठगी का शिकार हो गया। उनसे 22 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए गए, लेकिन बाइक नहीं भेजी गई।
बालूगंज निवासी परवेज शमीम की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को ओएलएक्स पर बुलेट बाइक का विज्ञापन देखा था। उसमें दिए नंबर पर कॉल किया।
कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को सैन्य कर्मी बताया। कहा कि वह हाथरस का रहने वाला है। बीकानेर में पोस्टिंग पर गया है। बाइक भी उसी के पास है। परवेज 60 हजार रुपये में बाइक खरीदने के लिए तैयार हो गए। लेकिन, उन्होंने बाइक देखने के बाद ही रकम देने को कहा।