फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाई मैग्नीशियम, कारोबारी को मिली मिट्टी; बंगलूरू की फर्म के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Sat, 28 Mar 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कारोबारी से ऑनलाइन मैग्नीशियम के नाम पर लाखों रुपये लेकर बंगलूरू की फर्म ने मिट्टी भेज दी और पैसा लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज हुआ है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू की फर्म ने ऑनलाइन ऑर्डर लेकर भुगतान के बाद थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी कारोबारी को मैग्नीशियम की जगह मिट्टी भेज दी। शिकायत के बाद भी फर्म ने रुपये लाैटाने से इन्कार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित विभव नगर निवासी प्रनव राना ने बताया कि उनकी न्यू ब्राइट एलाय केमिकल नाम से फैक्ट्ररी सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में है। वर्ष 2021 में इंडियामार्ट के माध्यम बंगलूरू निवासी अजय इंटरप्राइजेज के शेट्टी नायक करीबसप्पा समेत अन्य लोगों ने संपर्क कर 4,98,243 रुपये के मैग्नीशियम का ऑर्डर ले लिया। आरोप है कि डिलीवरी में घटिया गुणवत्ता का माल मिला।

शिकायत पर दोबारा बेहतर गुणवत्ता का माल देने का भरोसा दिया। वर्ष 2024 में फिर संपर्क कर खुद को सरकारी अनुमति प्राप्त संस्था बताते हुए विश्वास में लिया और 18 सितंबर 2024 को एक लाख रुपये का ऑर्डर लिया। इस बार मैग्नीशियम की जगह मिट्टी भेज दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पैसा लौटाने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना सिकंदरा में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें