फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मिल रही 30 रुपये प्रति किलो प्याज

विज्ञापन
नवीन मंडी के गेट पर शुरू किया गया प्याज बिक्री केंद्र - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने के लिए सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उद्यान विभाग ने नवीन मंडी में फुटकर प्याज बिक्री केंद्र की शुरुआत की है, जहां पूरे दिन 30 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज की बिक्री की गई है।
विज्ञापन

मैनपुरी में प्याज 80 से 90 रुपये प्रति किलो कीमत पर मिल रही थी, लेकिन अब लोगों को इसके आधे से भी कम दाम में प्याज मिलेगी। सोमवार को डीएम के आदेश पर उद्यान विभाग ने फुटकर प्याज बिक्री केंद्र की शुरुआत की। नवीन मंडी के गेट पर केंद्र का शुभांरभ जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर फुटकर में 30 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री की जाए
गी। बताया कि पर्याप्त मात्रा में प्याज उपलब्ध है, किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। केंद्र से सिर्फ फुटकर में ही प्याज मिल सकेगी। कोई भी दुकानदार या व्यापारी अधिक प्याज नहीं खरीद सकेगा। सोमवार को केंद्र पर दिन पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान वरिष्ठ सहायक रामबाबू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें