फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते खेलते पानी से भरे टब में गिरा एक साल का मासूम, पल भर में ही थम गईं सासें

Fri, 03 May 2019 08:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक बच्चा, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुसमरा के गांव हसुआ में घर में खेलते समय एक मासूम पानी से भरे टब में गिर गया। कुछ ही देर में बच्चे की सांसे थम गईं। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। हादसे के वक्त मां घर के बाहर काम में व्यस्त थी। मृतक माता पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव हसुआ निवासी दिनेश चंद्र शुक्रवार को कस्बा स्थित विद्यालय में पढ़ाने के लिए गए थे। वहीं पत्नी घर के बाहर घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। एक वर्षीय पुत्र प्रिंस घर के अंदर खेल रहा था। 

खेलते खेलते अचानक वह पानी से भरे टब में गिर गया। आसपास कोई न होने के चलते कुछ ही देर में बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब मां अंदर आई तो बेटे का शव पानी में पड़ा देख चीख निकल गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। बच्चे का शव देख हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। मृतक माता पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

माता पिता खुद को हादसे का जिम्मेदार मानकर कोस रहे हैं। लोगों के समझाने के बाद भी दोनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों के अनुसार सात अप्रैल को धूमधाम से प्रिंस का जन्मदिन मनाया था। घर में सभी लोग खुश थे। माता पिता अब मासूम के खिलौनों को सीने से लगाए आंसू बहा रहे हैं।

बच्चों का रखे ध्यान
-कभी भी छोटे बच्चों को नजरों से दूर न होने दें
-घर में छोटे बर्तन जैसे टब, बाल्टी आदि में यदि पानी भर कर रखें तो ढकें जरूर
-रात को सोते समय भी छोटे बच्चों को मां बाप बीच में सुलाएं
-बाथरूम का दरवाजा बंद रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें