क्षत्रियों के विरुद्ध अपमानजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
किशनी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के विरुद्ध अपमानजनक पोस्ट से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ बॉबी भदौरिया ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। बताया था की नगला दुगई निवासी विवेक कुमार यादव ने फेसबुक पर क्षत्रिय समाज की बहन बेटियों के खिलाफ अशोभनीय और अमर्यादित पोस्ट की है। क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त है। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी विवेक यादव को गिरफ्तार कर।लिया। शांति भंग में चालान करने के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया। संवाद