फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेला: मथुरा भेजी जाएंगी एक हजार बसें...श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशान, इस रूट पर होगा संचालन

Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जाम से बचाव के लिए इंटरसेप्टर क्यूआरटी टीम और तीन स्थानों पर क्रेन तैनात रहेगी। साथ ही, तकनीकी टीमें भी तत्काल सेवा में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
आईएसबीटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से 1000 बसें मथुरा भेजी जाएंगी। इनमें आगरा क्षेत्र से सबसे अधिक 250 बसें रवाना की जाएंगी। सभी बसें डबल क्रू के साथ संचालित होंगी। यात्रियों से मथुरा से गोवर्धन का 50 रुपये का किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन


बसों का संचालन मथुरा के भूतेश्वर बस स्टेशन और रेलवे गेट नं. 2 (मालगोदाम) से किया जाएगा। गोवर्धन जाने का मार्ग गोवर्धन चौराहा होकर अड़ींग से गुजरेगा। वापसी मार्ग सोंख मंडी, नरहौली चौराहा और धौलीप्याऊ रहेगा। जाम से बचाव के लिए इंटरसेप्टर क्यूआरटी टीम और तीन स्थानों पर क्रेन तैनात रहेगी। साथ ही, तकनीकी टीमें भी तत्काल सेवा में उपलब्ध रहेंगी।

यात्रियों की सुविधा के किए हैं सभी इंतजाम
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 4 जुलाई से आगरा से बस रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम प्रशासन की ओर से कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों से जाएंगी इतनी बसें
अलीगढ़-150
गाजियाबाद-150
मेरठ-100
इटावा-150
मुरादाबाद-100
बरेली-100

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें