फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए केशवधाम में बनने जा रहा है वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीराधाकृष्ण की नगरी वृंदावन में जल्द ही हिंसा प्रभावित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर स्थापित होने जा रहा है। केशवधाम स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनने जा रहे वन स्टॉप सेंटर में पुलिस रिपोर्टिंग चौकी से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ सहित काउंसिलिंग की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के महानगरों में हिंसा या फिर अन्य किसी प्रकार से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी मदद दिलाने की पहल की है। इसके तहत वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की जा रही है। इस श्रेणी के अंतर्गत प्रदेश के महानगरों में मथुरा को भी चयनित किया गया है। जिसका वन स्टॉप सेंटर वृंदावन स्थित केशवधाम स्वास्थ्य केंद्र में बनने जा रहा है। इस पर करीब 48 लाख की लागत आ रही है। इसके बनने से हिंसा या फिर अन्य किसी प्रकार उत्पीड़न का शिकार महिला को दर-दर नहीं भटकना होगा। इसी सेंटर में रिपोर्टिंग चौकी होगी, मेडिकल सुविधा होगी, कानूनी जानकार के साथ किसी विवाद को हल करने के लिए काउंसलर भी रहेंगे। यहां तक कि कुछ दिन रुकने के लिए कक्ष भी बनाए जाएंगे।
केशवधाम स्वास्थ्य केंद्र पर वन स्टॉप सेंटर बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना के तहत इसका निर्माण हो रहा है। यहां पीड़ित महिलाओं को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इस पर करीब 48 लाख की लागत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें