फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में हद से गुजरने वाले लड़के सुने होंगे, ये है लड़की का किस्सा

Thu, 06 Jul 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
विज्ञापन
एकतरफा प्रेमी के प्यार के किस्से तो कई बार सामने आते रहे हैं। इस बार एक युवती के एकतरफा प्रेम ने युवक को मुश्किल में डाल दिया है। युवती शादी की जिद पर अड़ी है। वह जान देने की धमकी दे चुकी है। उसकी हरकतों से युवक मानसिक तनाव में आ गया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


बल्केश्वर का रहने वाला युवक नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। उसका आरोप है कि कमला नगर में उसका दोस्त रहता है। वह दोस्त के घर पर अक्सर जाता रहता था। दोस्त की बहन मन ही मन उसे प्यार करने लगी। छह महीने पहले उसने उसका मोबाइल नंबर पता करके फोन करना शुरू कर दिया। 

उसने कहा वह उससे प्यार करती है। उसी से शादी करना चाहती है। अगर, शादी नहीं करेगा तो जान दे देगी। चार महीने पहले युवक ने दोस्त और उसके घरवालों को जानकारी दी। परिवारीजनों के समझाने पर भी युवती अपनी जिद पर ही अड़ी रही। अब रोज दस से 12 फोन करती है। फोन नहीं रिसीव करने पर 20 से 30 मैसेज करती है। 
विज्ञापन


युवक ने पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन युवती ने अपनी हरकतें बंद नहीं की। पिछले दिनों युवक सहारनपुर गया था। वहां भी युवती पहुंच गई। उसने शादी की जिद की। मना करने पर जान देने का प्रयास किया। युवक ने किसी तरह उसे समझाया। 

युवक का कहना है कि युवती की हरकतों की वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया है। वह उसे दोस्त की बहन मानता है। वह ऐसी हरकत करेगी उसने कभी सोचा नहीं था। गुरुवार को एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह से शिकायत की। एसपी सिटी ने जांच के आदेश किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें