फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर सरिया लदे ट्रॉला से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत दो की मौत, 12 यात्री घायल

Sun, 06 Nov 2022 09:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नोएडा से डबल डेकर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए ग्वालियर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। रविवार तड़के करीब चार बजे खंदौली टोल प्लाजा के पास सरिया से लदे ट्रॉला से बस टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सराय काले खां से 40 सवारियों को लेकर ग्वालियर जा रही बस रविवार की सुबह करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे  के खंदौली टोल प्लाजा के पास सरिया लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। 12 सवारियां घायल हो गईं। चालक तो बस और ट्रक में लदी सरियों के बीच फंस गया था। पुलिस ने एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात दिव्यांशु ट्रैवल्स की स्लीपर बस दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे से 40 सवारियां लेकर ग्वालियर के लिए निकली थी। खंदौली टोल प्लाजा पार करने के बाद बस को एक्सप्रेसवे से नीचे आगरा हाथरस मार्ग पर जाना था। रविवार की सुबह करीब 4 बजे इंटरचेंज के समीप सरिया लदा ट्रक खड़ा था। बस उसी ट्रक में जा टकराई। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। हादसा देख एक्सप्रेसवे पर सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने पुलिस को सूचना दी।


हादसे में बस चालक के पास बैठा रिजर्व चालक राकेश शर्मा (40) निवासी इंद्रगेज, ग्वालियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक नरेंद्र शर्मा (45) निवासी भाडर, दतिया मध्य प्रदेश की इलाज के दौरान मौक हो गई। जबकि आशा देवी (60) निवासी भोलापुर, उल्लास नगर, ग्वालियर, सुषमा देवी (19) निवासी सरोजनी नगर, दिल्ली, सुनीता (30) निवासी नागारोल थाना मनिया, धौलपुर, रीना (30), कृष्णा (20) निवासी मनिया, धौलपुर, भगवती (60) निवासी मेरो विहार कोलंवी कला, ईस्ट दिल्ली, पप्पू (51) निवासी ग्वालियर, रवि ,नीलम आदि 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी रमित कुमार आर्च ने बताया कि अंधेरे में खड़े ट्रक को न देख पाने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक में लोड सरिया भी बाहर निकली हुई थी। 
         

Mathura Accident: कार का पहिया बन गया 'काल', दूल्हे के पिता समेत चार की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

विज्ञापन

 तीन घंटे तक कट को रखा बंद

 एक्सप्रेसवे पर आगरा हाथरस मार्ग पर उतरने के लिए बने कट से करीब 300 मीटर पहले हादसा हुआ है। इसके कारण पुलिस ने एक्सप्रेसवे से आगरा-हाथरस मार्ग पर उतरने वाले कट को तीन घंटे तक बंद रखा। क्रेन की सहायता से बस और ट्रक को एक्सप्रेसवे से हटाया गया। इसके बाद रास्ते को खोला गया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें