कासगंज। पटियाली बार एसोसिएशन के 8 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए चुनावी प्रक्रिया के लिए बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
चुनाव अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नामांकन की बिक्री के दूसरे दिन उपाध्यक्ष पद के लिए नाजिम अली ने नामांकन पत्र खरीदा। बताया कि 3 जनवरी तक पर्चों की बिक्री की जाएगी। तो वहीं 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 5 जनवरी को नामांकन पत्र वापसी होंगे। मतदान 8 जनवरी को सुबह 10 से दो बजे तक होगा। तीन बजे मतगणना की जाएगी। बार एसोसिएशन का चुनाव नजदीक आते ही अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष को लेकर चुनावी चर्चाओं का गरम है।