फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया से पीड़ित एक माह की बच्ची की गई जान

Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में सुबह-शाम हो परिवर्तन के कारण बाल मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंची निमोनिया से पीड़ित एक माह की बच्ची की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में 88 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में सबसे अधिक मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ ने 80 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया। भोगांव कस्बा के मोहल्ला नद्दा खान निवासी मोहम्मद इस्माइल की एक माह की पुत्री अनाविसा को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका भोगांव के ही एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार को तीन अन्य बच्चों को जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य कहना था कि मौसम में सुबह शाम सर्दी रहती है। रात के समय लोग पंखा और कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। इसके चलते बच्चे निमोनिया आदि से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चों की इस बदलते मौसम में विशेष देखभाल की जाए। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें