फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

Wed, 22 Oct 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। चिरोला रोड स्थित बॉम्बे ईंट भट्ठा के पास बुधवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला मुरली निवासी गुड्डू (25) पुत्र किशनपाल, आशू (18) पुत्र पप्पू और सचिन (18) पुत्र राजवीर बुधवार की देर शाम बॉम्बे ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके बाइक से वापस लौट रहे थे। बहोटा मंदिर के पास उनकी बाइक की एटा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर कुरावली निवासी तालिब (25) पुत्र मुन्ने खान और सुहेल (22) पुत्र इरशाद सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। गुड्डू को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें