फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत, स्वाट टीम ने ऐसे दबोचा सनकी युवक

Tue, 14 Aug 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ कर ले जाती स्वाट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कस्बा अछनेरा में मंगलवार की सुबह सनकी युवक ने दहशत फैल गई। उसने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया और रायफल से फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात, सीओ अछनेरा के साथ स्वाट और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  

घटना के दौरान कस्बे में दहशत का माहौल बना रहा। आरोपी मकान में बंद होने के कारण काफी देर तक पुलिस बेबस नजर आई। इससे गुस्साए लोगों ने उसके मकान पर पथराव कर दिया।  
विज्ञापन

युवक को गोली मारी

इसी मकान में बंद था आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक आरोपी मोरध्वज का पड़ोस के टीचर की पत्नी पूजा से झगड़ा हो गया। वो पूजा को मारने के लिए राइफल
ले आया। तभी वहां से बंटू नाम का युवक गुजर रहा था, उसने कहा कि महिला पर राइफल न ताने। 

इस पर मोरध्वज ने बंटू के सीने में गोली उतार दी। बंटू की मौके पर मौत हो गई। आरोपी मोरध्वज ने तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद रायफल लेकर अपने घर मे बंद हो गया। 
 
सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान की घेराबंदी कर ली। हालांकि आरोपी को पकड़़ नहीं पाई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मकान पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन

स्वाट टीम ने पकड़ा

इसी मकान में बंद था आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर एसपी देहात अखिलेश नारायण एसओजी और स्वाट टीम के साथ पहुंच गए। स्वाट टीम ने मकान में घुसकर आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायर कर दिया।

बाद में पुलिस ने टीयर गैस कमरे में छोड़ी। इससे आरोपी बेहोश हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस उसे आगरा लेकर गई है। एसपी देहात ने कहा कि होश आने पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें