फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल के युवक की इटावा में ट्रेन से गिरकर हुई मौत

विज्ञापन
27एमएनपी-53-मृतक शिवम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। गांव गढ़िया निवासी एक युवक की बुधवार की सुबह इटावा में ट्रेन से गिरकर हुए हादसे में मौत हो गई। युवक मेडिकल की प्रवेश परीक्षा देने के लिए ग्वालियर जा रहा था। शव लेने के लिए परिजन इटावा रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी दिवंगत अनूप कुमार का पुत्र शिवम (22) मेडिकल में प्रवेश के लिए बुधवार की सुबह प्रवेश परीक्षा देने के लिए ग्वालियर जा रहा था। वह बस से इटावा पहुंचा और वहां से ट्रेन से ग्वालियर जा रहा था। तभी किसी तरह से वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार शव लेने के लिए इटावा के लिए रवाना हो गए। परिजन के अनुसार शिवम मेडिकल की पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन हादसे ने उसके सारे सपने तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें