कासगंज के ढोलना क्षेत्र में ट्रेक्टर पलटने से हुई चालक की मौत के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-अतरौली मार्ग पर ढोलना थाना के निकट शनिवार की शाम सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई।
राघवेंद्र (28) निवासी नगला खार गंगीरी जनपद अलीगढ़ शनिवार को किसी कार्य से कासगंज आया हुआ था। देर शाम वह ट्रैक्टर से वापस अपने गांव जा रहा था। ढोलना के निकट ट्रैक्टर के पहुंचने पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कस्बा के लोग एकत्रित हो गए। जैसे ही उसके परिजन को मौत की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनमा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।