फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, इस वजह से कैंटर चालक ने गंवाई जान

Wed, 27 Sep 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर थाना मांट क्षेत्र में सड़क पर खड़े दूसरे कैंटर से टकरा गया। हादसे में चालक दीवान सिंह निवासी गांव कुआं थाना इगलास, अलीगढ़ की मौत हो गई। 
विज्ञापन


क्लीनर अजय कुमार निवासी कॉडली थाना इगलास गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे हादसे में बस में पीछे से टौला टकरा गया। इसमें टौला में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

बताया गया है कि मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 100 के निकट कैंटर की टक्कर की सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कैंटर में फंसे चालक के शव और घायल क्लीनर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल क्लीनर को अस्पताल भेज दिया। क्लीनर अजय की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


हादसे के संबंध में मृतक चालक के बेटे रिंकू चौधरी ने थाना मांट में आयशर कैंटर (एचआर 55 क्यू 8176) के अज्ञात चालक के खिलाफ  बिना संकेत के अचानक ब्रेक लगा कर कैंटर खड़ा करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के निकट बस में पीछे से एक ट्रौला टकरा गया। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। ट्रौला में सवार भवानी सिंह निवासी कानीखेरी जिला अजमेर घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें