फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से कार टकराने से एक की मौत, दो घायल

Wed, 31 Jul 2019 06:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार सुबह एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव टैंटीगांव (माइल स्टोन-91) के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। इनोवा सवार चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार रेलवे के दो इंजीनियर घायल हो गए। इनोवा सवार इंजीनियर नोएडा से टूंडला जा रहे थे। सुरीर पुलिस ने घायलों को नयति में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दिल्ली के चाणक्यपुरी निवासी शरद जैन और हरवीर सिंह उर्फ जगजीत दोनों रेलवे में इंजीनियर हैं। टूंडला से अलीगढ़ के लिए डाली जा रही रेलवे लाइन का काम देख रहे इंजीनियर अलग-अलग गाड़ियों से टूंडला के लिए चले। 

नोएडा से कुछ दूर चलने के बाद हरवीर सिंह अपनी गाड़ी को छोड़कर शरद जैन की इनोवा में सवार हो लिए। बुधवार सुबह 8:45 बजे ड्राइवर साइड का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा चालक मिथलेश यादव (37) पुत्र रामप्रसाद निवासी अवंतिका रोहिणी (दिल्ली) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनोवा सवार इंजीनियर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने घायल इंजीनियरों को नयति में भर्ती कराया। 

चालक के शव को गाड़ी कटर से काटकर बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि फिलहाल दोनों इंजीनियरों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें