यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव टैंटीगांव (माइल स्टोन-91) के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। इनोवा सवार चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार रेलवे के दो इंजीनियर घायल हो गए। इनोवा सवार इंजीनियर नोएडा से टूंडला जा रहे थे। सुरीर पुलिस ने घायलों को नयति में भर्ती कराया।
दिल्ली के चाणक्यपुरी निवासी शरद जैन और हरवीर सिंह उर्फ जगजीत दोनों रेलवे में इंजीनियर हैं। टूंडला से अलीगढ़ के लिए डाली जा रही रेलवे लाइन का काम देख रहे इंजीनियर अलग-अलग गाड़ियों से टूंडला के लिए चले।
नोएडा से कुछ दूर चलने के बाद हरवीर सिंह अपनी गाड़ी को छोड़कर शरद जैन की इनोवा में सवार हो लिए। बुधवार सुबह 8:45 बजे ड्राइवर साइड का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।