कासगंज। शहर के अमांपुर रोड स्थित दौलत नगर कॉलोनी में यूके गार्डन के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रखवा दिया है।
राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने शव को पहचाने का प्रयास किया ताकि उसके परिजनों को जानकारी दी जा सके, लेकिन लोगों को जब इसमें सफलता नहीं मिली। शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिससे जानकारी मिलने पर शिनाख्त कराई जा सके। युवक आसमानी टीशर्ट व नीले रंग की पेंट पहने हुए है। प्रभारी कोतवाली प्रभारी गनेश चौहान ने बताया कि पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।