कासगंज। सूर्यनगर निवासी अवनीश उपाध्याय (40) पुत्र नाथूराम पुरोहित गिरी का कार्य करते थे। उनको 21 अप्रैल को बुखार आया। कोरोना की जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया, लेकिन उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया।
इसके बाद परिजन उनको आगरा के एसएन अस्पताल ले गए। जहां उनकी आरटीपीसीआर से सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। उन्होंने अस्पताल में ही बृहस्पतिवार देर रात दम तोड़ दिया। उनकी मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे। मृतक के भाई मनीष ने बताया कि भाई में कोरोना के लक्षण थे। वहीं सीएमओ डॉ. अनिल कुमार यादव का कहना है कि परिजनाें को भी जांच कराने को कहा है। संवाद