फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर मेलाः 10 लीटर दूध और दो किलो घी खुराक...लग्जरी कारों से भी महंगे घोड़े किंग और शेरा, कीमत डेढ़ करोड़

Tue, 14 Oct 2025 08:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बटेश्वर मेला में पशु व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। यहां एक करोड़ का किंग और 50 लाख का शेरा चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अन्य पशुओं को लेकर भी व्यापारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
बटेश्वर मेला में घोड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बटेश्वर मेला पहले दिन ही पंजाबी, मारवाड़ी, नकुली, अबलक, काठियावाड़ी जैसी नस्लों के घोड़े-घोड़ी से भर गया है। घोड़ों को बेचने और खरीदने के लिए व्यापारी और किसानों ने डेरा डाल लिया है। स्टेट सिंबल बना घोड़ों का शौक लग्जरी गाड़ियों से भी महंगा है। प्रदेश के पूर्वमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे शशांक चौधरी भी घोड़ों के शौकीन हैं। वे मंगलवार की शाम अपने घोड़े लेकर बटेश्वर मेले में पहुंचे। उनके मुताबिक पंजाब के प्रसिद्ध समुद्री घोड़े की संतान नकुली घोड़ा किंग अनमोल है। उन्होंने इसकी कीमत एक करोड़ रुपये रखी है। पिछले साल पलवल के व्यापारी ने 51 लाख रुपये में खरीदने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


शशांक चौधरी ने बताया कि तीन साल के घोड़ा किंग की ऊंचाई 66 इंच है। नाच में बेमिसाल है। दूसरा घोड़ा ढाई साल का मारवाड़ी नस्ल का शेरा है। जिसकी कीमत उन्होंने 50 लाख रुपये रखी है। उन्होंने बताया कि घोड़ों की अलग-अलग खुराक में 8 किलो चना, 10 किलो दूध शामिल है। सप्ताह में दो दिन एक किलो घी खिलाया जाता है। 

मथुरा के शेर सिंह घोड़ा-घोड़ी की जोड़ी लेकर बटेश्वर मेला में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नकुली घोड़ी चांदनी और घोड़ा चांद काफी सुंदर हैं। चाल और नाच में भी माहिर हैं। 16 महीने की जोड़ी के अभी दांत नहीं निकले हैं। उन्होंने जोड़ी की कीमत 25 लाख रुपये रखी है। जोड़ी पारखियों का मन मोह रही है। आगरा के रुनकता के ओमी और प्रेम सिंह 10 घोड़े लेकर, हाथरस के मनीराम महाराष्ट्र से 22 घोड़े लेकर बटेश्वर मेला पहुंचे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ऊंट मेला भी आबाद होने लगा, 2.50 लाख की राजा और गोरी की जोड़ी
बटेश्वर में ऊंटों का मेला भी आबाद होने लगा है। मंगलवार को मथुरा के नरेश कुमार 15 ऊंट लेकर मेले में पहुंचे। उन्होंने ऊंट राजा एवं ऊंटनी गौरी की कीमत 2.50 लाख रुपये रखी है। बताया कि राजा और गौरी चाल में तेज हैं। ऊंची चढ़ाई चढ़ने में भी माहिर हैं। खूबसूरती और खूबी की वजह से ही उन्होंने कीमत 2.50 लाख रुपये रखी है। उन्होंने बताया कि दोनों को एक साथ ही बेचेंगे, क्योंकि एक को काम पर ले जाने पर दूसरा साथ चल देता है। 

गुढ़ेरा, मथुरा के जसवंत, धर्मपाल, सत्यवीर, बलवीर, गजेंद्र, छत्रपाल, होशियार, दीपक 10 ऊंट लेकर बटेश्वर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि ऊंटों की कीमत 35 से 95 हजार रुपये तक है। बताया कि ऊंटों का प्रयोग गाड़ी खींचने में करते हैं। अपने खेत से सब्जी आदि ऊंट गाड़ी से ही मंडी ले जाते हैं। फिरोजाबाद के मनीराम दो ऊंट लेकर मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल जब मेले में आए थे, तब तक मेला उजड़ गया था। इस साल समय पर आए हैं।

ये भी पढ़ें-UP: बचपन से माैत तक नहीं छोड़ा साथ...दो दोस्तों को वाहन ने राैंदा, इकलाैते बेटों की लाश देख फट पड़ा कलेजा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें