फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ का बिल बकाया, फिर भी पंजीकरण नहीं कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के नगला कीरत स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। विद्युत वितरण निगम की ओर से ओटीएस योजना में पंजीकरण के लिए शिविर लगाया गया। अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता ने काफी प्रयास किए, लेकिन एक भी पंजीकरण नहीं हो सका। इस पर निगम ने सात दिन में बिल जमा न करने पर आपूर्ति बंद करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

नगला कीरत स्थित कांशीराम कॉलोनी में लगभग पांच सौ परिवार रहते हैं। ये सभी बिजली का उपयोग भी करते हैं। लेकिन सालों से बिल जमा नहीं किया है। इस कारण यहां के लोगों पर पर एक करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसी के चलते बुधवार को अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल पूरी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने ओटीएस योजना में पंजीकरण के लिए कैंप लगवाया।
साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। लाख कोशिशों के बाद भी पांच सौ में से एक भी उपभोक्ता ने योजना के तहत अपना बिल जमा करने के लिए पंजीकरण नहीं कराया। पूरा दिन इंतजार के बाद विद्युत निगम की टीम खाली हाथ लौट आई। इस पर अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सात दिन में बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो कॉलोनी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके लिए खुद उपभोक्ता ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में ओटीएस योजना का पंजीकरण शिविर लगाया गया था। एक करोड़ से अधिक के बकाएदार होने पर भी किसी ने पंजीकरण नहीं कराया। सात दिन का समय दिया गया है इसके बाद आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें