फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माध्यमिक विद्यालयों से एक लिपिक व दो शिक्षक हुए स्थानांतरित

Wed, 03 Jul 2024 04:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों की अंतर जनपदीय स्थानांतरण सूची मंगलवार को जारी कर दी। सूची में जिले के दो शिक्षक और एक लिपिक का नाम शामिल है। इनके स्थान पर जिले में कोई नया शिक्षक व लिपिक स्थानांतरित होकर नहीं आया है।
विज्ञापन

शासन से माध्यमिक विद्यालयों के लिए अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिले से एक कनिष्ठ लिपिक और दो शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। शासन से प्रदेश भर में जो स्थानांतरण सूची जारी की गई है, उसमें लिपिक व दोनों शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज में तैनात कनिष्ठ लिपिक प्रीती यादव का स्थानांतरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा के लिए किया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल अलादीनपुर पर तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार का स्थानांतरण राजकीय हाईस्कूल कासौन एटा के लिए किया गया है। इसी तरह से राजकीय हाईस्कूल नगला यादकरन पर तैनात शिक्षक शालू राना का स्थानांतरण पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बिटबाड़ा के लिए किया गया। सूची में नाम आते ही शिक्षक व लिपिक के चेहरे खिल गए। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि जिले के एक लिपिक व दो शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें