फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देर रात्रि पहुंचे चार शव, मची चीख पुकार

Wed, 03 Jul 2024 03:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरा राऊ हादसे में मृत पटियाली क्षेत्र के प्यारमपुर की दो, कासगंज क्षेत्र के गांव गोरहा की एक महिला एवं गंजडुंडवारा क्षेत्र की एक युवती के शव देर रात्रि गांव पहुंच गए। इन चारों शवों का पोस्टमार्टम एटा के पोस्टमार्टम गृह पर कराया गया था। चारों शवों के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस दृश्य को देखकर हर ग्रामीण की आंखे भी नम नजर आईं।
विज्ञापन

गांव प्यारमपुर की दो महिला अनुयायी सोमवती देवी एवं रेवती देवी की सिकंदरा राऊ हादसे में मौत हो गई। दोनों के शवों को एटा पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। जानकारी मिलने पर महिलाओं के परिजन सहित अन्य ग्रामीण भी एटा पहुंच गए। वहां सोमवती और रेवती देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए गए। जहां से देर रात्रि में दोनों के शव गांव पहुंचे।
वहीं कासगंज क्षेत्र के गांव गोरहा की मीरा देवी का शव भी देर रात्रि में गांव पहुंच गया। इसके साथ ही गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बहोटा की युवती प्रियंका का शव भी देर रात्रि ही गांव आया। जैसे ही परिजन ने दोनों के शवों को देखा, वहां चीख पुकार मच गई। परिजनों में हाहाकार मच गया। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नजर आए। परिजनों की करुण क्रंदन को देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें