फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्राचीन चंद्रवाड़ क्षेत्र को चमकाने की कवायद, 1.5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Wed, 27 Jul 2022 10:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्राचीन चंद्रवाड़ क्षेत्र के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने 1.97 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन
प्राचीन चंद्रवाड़ में स्थित प्राचीन जैन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में यमुना किनारे स्थित प्राचीन चंद्रवाड़ क्षेत्र में पर्यटन के विकास को गति मिलेगी। इसके लिए पर्यटन विकास को डेढ़ करोड़ रुपये शासन ने स्वीकृत किए हैं। इस रकम से बहुउद्देश्यीय हॉल, कांप्लेक्स के निर्माण के साथ ही यमुना के किनारे के घाटों के सौंदर्यीकरण के साथ ही राजा चंद्रसेन की आदम कद प्रतिमा की स्थापना किए जाने पर भी मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन


यमुना के किनारे राजा चंद्रसेन के किला के साथ-साथ प्राचीन चंद्रवाड़ का जैन मंदिर, पसीना वाले हनुमान मंदिर एवं प्राचीन शिव मंदिरों के साथ-साथ कुंडों आदि के पर्यटन विकास का खाका पर्यटन विभाग के द्वारा खींचा जा रहा है। सिरसागंज के निवासी विधायक जयवीर सिंह के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री बनने के साथ इस क्षेत्र के विकास की उम्मीद और अधिक बढ़ गई है। प्राचीन चंद्रवाड़ पहले ही पर्यटन विभाग ने विकास कराने के लिए अपनी जद में ले लिया था।

पर्यटन विभाग ने भेजा था प्रस्ताव

चंद्रवाड़ के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने 1.97 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। इसमें से पर्यटन विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की शासन से हरी झंडी मिल गई है। नगर विधायक मनीष असीजा भी राजा चंद्रसेन के किले के साथ-साथ यमुना के घाटों का विकास कराने के लिए पर्यटन विभाग के अफसरों के साथ मिलकर प्रस्ताव बनवा रहे हैं।

विज्ञापन

सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि चंद्रवाड़ के विकास के लिए पिछले शासनकाल में ही करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 1.5 करोड़ धनराशि शासन से स्वीकृत हो गई है। उससे शीघ्र ही चंद्रवाड़ में बहुद्देशीय हॉल के निर्माण के साथ साथ अन्य विकास कार्य कराएं जाएंगे।

जिलाधिकारी आज पहुंचेंगे चंद्रवाड़

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ कमेटी के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नीतेश अग्रवाल जैन ने बताया कि पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रवि रंजन 27 जुलाई को 11 बजे प्राचीन तीर्थ स्थल चंद्रवाड़ में पहुंचेंगे। इस दौरान वहां के प्राचीन स्थलों को देखने के साथ ही कराए गए कार्यों आदि को देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें