फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक के टक्कर में एक भाई की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज सहावर मार्ग पर एक कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। सड़क हादसे में मौत मोहम्मद आमिर (35) निवासी मोहल्ला पूरब थोक हुए। वह बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे अपने भाई सलीकुर्रहमान (32) के साथ बाइक से अलीगढ़ से गंजडुंडवारा जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह जमालपुर मोड़ पर पहुंचे तो उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों भाइयों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मोहम्मद आमिर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीकुर्ररहमान को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें