आगरा। थाना कमला नगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद्र पटेल के मुताबिक, आरोपियों में मनोज कुमार चाहर निवासी नरायच है। आरोपी के पास से एक कार मिली। इससे 18 शराब की बोतल, 10 बोतल बीयर, 5 केन बीयर बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब सस्ते दामों में खरीद कर महंगे दामों में बेचता है। बरामद कार कमला नगर निवासी अनुपम अग्रवाल की है। इनका केमिकल का काम है। आरोपी उनकी गाड़ी चलाता है। कार मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।