आगरा। आगरा कैंट की जीआरपी ने 500 रुपये के नकली नोटों की 80 गड्डियां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी हरजोत को गिरफ्तार किया गया है। वह राजस्थान के बीकानेर जिले का रहने वाला है। गड्डियां आठ पैकेट में रखी हुई थीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नकली नोटों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।