फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को जलाने के एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पेट्रोल डालकर युवक को जलाने के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने यह कार्रवाई हत्या की धाराओं में की है। उसका आरोपी भाई फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।नगर के किला मोहल्ला इलाके में 8 मार्च को कथित प्रेमिका के घर के बाहर पेट्रोल डालकर जलाए गए युवक विशाल की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से जलकर घायल हुआ था। उसका इलाज अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद बरेली-मथुरा फोरलेन मार्ग पर अशोक नगर तिराहे पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और मुकदमा हत्या की धाराओं में परिवर्तित करने की मांग उठाई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा हत्या की धाराओं में तब्दील किया। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी धीरज निवासी मोहल्ला किला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी धीरज का भाई नीरज अभी फरार है। अन्य नाम जो विशाल के परिजनों ने पुलिस को दिए हैं पुलिस उस संबंध में विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें