फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन कस्तूरबा विद्यालयों के लिए बजट मिला

Sat, 16 Mar 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। इनके लिए शासन से बजट मिल गयाहै। इन विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राएं पढ़ाई करेंगी। यहां शिक्षा सत्र 2025-26 से पढ़ाई शुरू होगी। बजट मिलने के बाद इन विद्यालयों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में कक्षा आठ तक की छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। शासन से इन स्कूलों में शिक्षा सत्र 2023-24 में उच्चीकृत कर कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा व्यवस्था लागू कर दी। इसके लिए सभी आठ विद्यालयों के एकेडेमिक भवन और आवासीय परिसर बनाए जाने को मंजूरी दी गई। जिसमें से सहावर, अमांपुर, पटियाली, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा में निर्माण शुरू करा दिया गया है। बजट नहीं मिलने के कारण कासगंज नगर, कासगंज ग्रामीण और साेरोंजी में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। बेसिक शिक्षा विभाग ने इनके लिए जमीन को चिन्हित कर बीते वर्ष जुलाई में प्रस्ताव शासन को भेज दिया। सितंंबर माह में शासन से इसे मंजूरी देते हुए 41789000 रुपये बजट स्वीकृत कर दिया। इसमें से 16715600 रुपये बजट मिल गया है। मार्च 2025 तक इन विद्यालयों का निर्माण का पूरा कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षा सत्र 2025-26 से यहां कक्षा 9 पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें