फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़िये की खुदकुशी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आरोपी युवक
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र में नगथरा पुल के पास एक कांवड़िये ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को खुदकुशी के लिए उकसाने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी विनय उर्फ रंजीत 28 जुलाई की रात गांव के साथियों के साथ कांवड़ में जल लेने के लिए सिंगीरामपुर गया था। पिता विश्राम सिंह ने पुत्र की हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। 30 जुलाई को पुलिस ने पंकज निवासी दुल्हापुर व छह अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच में पता चला कि रास्ते में विनय की साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। आहत होकर उनसे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार की देर शाम पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पंकज को गांव बोझी से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें