फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम से की पुत्री का शव कब्र से निकलवाने की मांग

Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में मायके पक्ष की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिजन ने डीएम से शव मृतका का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। दूसरे पक्ष ने झूठा आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी मेंबर हसन ने पुत्री आसपा की हत्या कर शव कब्र में दफनाने का आरोप लगाते हुए पति व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि कार की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या की गई है। मार्च माह में आसपा की मौत हुई थी। रविवार को भोगांव थाना पुलिस की एक टीम ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। कब्र से शव निकलवाने को लेकर रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेजी है। दूसरे पक्ष से शमीम ने बताया कि भाई शाहरुख खान की शादी आसपा के साथ हुई थी। भाभी गर्भवती थीं, इस बीच मार्च में बीमार हो गईं। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में शव को कब्रिस्तान में दफन किया गया था। इसके बाद भी झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें