फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पुत्र पर जानलेवा हमला के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव के दौरान पर्यटन मंत्री के पुत्र पर जानलेवा हमला के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पूर्व सदर विधायक सहित 10 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन 20 फरवरी को ताल दरवाजा मतदान केंद्र पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता शिवप्रताप सिंह चौहान और पुत्र सुमित प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। सुमित प्रताप ने बताया था कि शाम पांच बजे वह पिता के चुनाव अभिकर्ता शिवप्रताप चौहान के साथ मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान की शिकायत पर पहुंचे थे। वहां मौजूद पूर्व विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव, किशन दुबे, बंटी यादव, दीपू गोस्वामी, राहुल, अभिमन्यु, दिल्लू कश्यप, अंशुल, दुष्यंत, चंदन गोस्वामी, सूबेदार यादव ने ईंट, पत्थर, डंडा से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिससे मतदान स्थल पर भय का वातावरण व्याप्त हो गया और भगदड़ मच गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक सूचना पर उक्त मामले में वांछित चल रहे मोहल्ला भरतवाल निवासी चंदन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

चंदन गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें