फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः एक बार फिर जन्म लेंगे कन्हाई, पर नहीं होगा द्वापर वाला प्रमुख योग

Tue, 25 Jul 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
विज्ञापन
मथुरा के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 15 अगस्त को मनायी जाएगी। हालांकि जिस समय कान्हा का जन्म होगा उस समय द्वापर का प्रमुख योग नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस बार भगवान श्रीकृष्‍ण के जन्म के समय न तो अष्टमी तिथि होगी और न ही रोहिणी नक्षत्र। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा के प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ठाकुर बांकेबिहारी जी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, इस्कॉन सहित प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मनाया जायेगा। 

ज्योतिष आचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि अष्टमी की बेला में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। लेकिन इस बार ये दोनों ही योग नहीं मिल रहे है। 
विज्ञापन


इस बार 14 अगस्त की सायं 19 बजकर 48 मिनट पर अष्टमी तिथि का प्रवेश है जो 15 अगस्त मंगलवार को सायं 17 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। वहीं रोहिणी नक्षत्र 16 अगस्त को प्रात: 2 बजकर 32 मिनट पर प्रवेश करेगा। 

पंडित अजय तैलंग ने बताया स्मार्त जन मध्य रात्रि अष्टमी को प्रधान मानते है ऐसे में ये लोग 14 अगस्त को श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मनाएंगे। वहीं मथुरा के प्रमुख मंदिर और उनसे जुड़े लोग सूर्योदय तिथि अष्टमी वाले दिन यानि 15 अगस्त मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें