फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईकोर्ट के आदेश परउ मनौना प्रधान के अधिकार बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। ग्राम पंचायत मनौना की प्रधान राधा देवी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट आगरा ने यह आदेश उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों पर जारी किया है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच में करीब 1.08 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई। इसके बाद 20 अगस्त 2025 को प्रधान राधा देवी के अधिकारों पर रोक लगा दी गई थी। प्रधान ने इस आदेश को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चुनौती दी थी। न्यायालय ने सुनवाई के बाद पूर्व आदेश और जांच रिपोर्ट को निरस्त किया। न्यायालय ने नए सिरे से जांच कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें