फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उच्च न्यायालय के आदेश पर पार्किंग के सामने विवादित भूमि की पैमाइश, सीमांकन को लेकर विवाद

Fri, 13 Nov 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में भूमिका माप जोख करने पहुंची राजस्व टीम
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। गुलिस्तां पार्किंग के सामने स्थित भूमि को लेकर चल रहे विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन की कार्रवाई की। दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की नापतोल की गई। हालांकि, याचिकाकर्ता पक्ष ने असंतोष जताते हुए पूरी भूमि की पैमाइश नहीं किए जाने और कार्रवाई में पक्षपात किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जायबुन्निशा की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि संबंधित भूमि उनके पूर्वजों की है और राजस्व अभिलेखों में भी उनका नाम दर्ज है। आरोप है कि भूमि के कुछ हिस्से पर अन्य लोगों का कब्जा है। साथ ही नगर पालिका की ओर से इस भूमि पर पंप हाउस स्थापित किए जाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।

उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने संबंधित उपजिलाधिकारी को मौके पर भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने याचिकाकर्ता के भूखंड की सीमाएं निर्धारित करने तथा अन्य पक्षों के कब्जे वाले क्षेत्र को अलग-अलग चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सीमांकन की कार्रवाई याचिकाकर्ता और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में कराकर रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार दीपांकर के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान विपक्ष की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम, कृष्ण बहादुर शर्मा तथा नगर पालिका के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें