फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट के आदेश पर पूर्व थाना प्रभारी समेत 5 पर ठगी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। थाना बसई जगनेर क्षेत्र में एक पुराने बाइक चोरी प्रकरण में पूर्व थाना प्रभारी सुनील तोमर सहित पांच लोगों के खिलाफ ठगी एवं अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक वर्ष 2023 में चोरी हुई थी। इसके संबंध में थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी सुनील तोमर, निजी सहकर्मी यदुवीर तथा गांव के देवेंद्र, सुरेश और राजकुमार ने पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। बाइक बरामद कराने के नाम पर पैसे की मांग की गई और दबाव में पीड़ित ने दो बार में 15 हजार रुपये दिए तथा बाद में डिमांड पर फिर 15 हजार रुपये देने पड़े थे, पीड़ित से कुल 30 हजार रुपये वसूले गए। चोरी गई बाइक को देवेंद्र, सुरेश व राजकुमार ने ही छिपा लिया था। जब वह इस संबंध में तहरीर लेकर थाने गया तो उसे किसी केस में फंसाने की धमकी दी गई। एसीपी प्रीता दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद केस पंजीकृत कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें