फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्थापना दिवस पर लिया विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​स्थित भाजपाई
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर उत्सव मनाया गया। इसमें सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम के 47 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जीत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर कर एक-दूसरे को बधाई दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित कार्यकर्ता है। व्यक्ति से ऊपर संगठन और दल से ऊपर राष्ट्र है। हमारे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि लोक कल्याण का उपकरण है।


जिलाध्यक्ष पौनिया ने कहा कि 1984 में मात्र दो सीटों से शुरू हुआ सफर अब बहुमत तक पहुंचा है, जो कार्यकर्ताओं के धैर्य की जीत है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण हुआ है। शाम को कार्यालय में आकर्षक आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर खुशियां मनाईं। सभी ने एकजुट होकर मिशन 2027 के लिए अभी से जुट जाने का प्रण लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, छोटे लाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, पार्टी नेता सत्यदेव दुबे, नीतेश शिवहरे, सहदेव शर्मा, रोहित कत्याल, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, अमित पटेल, हेमंत भोजवानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें