फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बेहोश हुए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी के कारण दूसरे दिन भी स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने का सिलसिला जारी रहा। गोवर्धन के प्राथमिक विद्यालय मुखराई में एक बच्चा बेहोश हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। कई दूसरे स्कूलों में भी बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी। प्रेयर में चक्कर आने पर बच्चों को क्लासरूम में भेज दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सुरीर में एक स्कूल में बच्चे बेहोश हो गए थे। बुधवार को गोवर्धन के मुखराई प्राथमिक विद्यालय में एक बच्चा अचानक बेहोश हो गया। तत्काल स्कूल वाले डॉक्टर के पास ले गए। हालत में सुधार हो गया था। वहीं मथुरा महानगर और आसपास के कस्बों में भी यही स्थिति है। सुबह को साढ़े सात बजे से सवा आठ बजे तक जब प्रेयर होती है तो कड़ी धूप निकल आती है। उस वक्त बच्चे धूप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। स्कूल से लौटते वक्त भी बच्चों की हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

इस समय आसमान से आग बरस रही है। हालांकि बुधवार को तो कुछ राहत रही लेकिन उमस ने हर किसी को बेचैन कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें