दिल्ली, आगरा और यूपी के अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ....
- यूथ फाउंडेशन द्वारा यमुना की सफाई कराकर निर्मल बनाए जाने से प्रफुल्लित सीएम दिल्ली
सैंया। विकास खंड सैंया की ग्राम पंचायत सिलोखर के निवासी एवं राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान दिल्ली में कार्यरत सहायक वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक यूथ फाउंडेशन के दीपक त्यागी को सीएम दिल्ली ने लंच पर आमंत्रित किया है। यूथ फाउंडेशन द्वारा यमुना की सफाई कराकर निर्मल बनाए जाने के मद्देनजर योगदान से खुश प्रफुल्लित सीएम ने उन्हें दिल्ली आने का आमंत्रण दिया है। इस सम्मान से क्षेत्र में लोगों में हर्ष व्याप्त है। संवाद