फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धर्मशाला की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। गांव घुसियाना स्थित गाटा संख्या 706 में किरावली के पनवारी निवासी सह खातेदार सोमोती पत्नी हरिभान सिंह ने अपने हिस्से की जमीन की कुछ भूमि कुशवाह समाज के लिए धर्मशाला बनवाने के लिए दान दी थी। कुशवाह समाज की पंचायत के नियुक्त पदाधिकारी पूरन सिंह निवासी करकटपुरा( घुसियाना) के नाम दान पत्र लिखा गया है। आरोप है कि उक्त जमीन पर करकट पुरा निवासी नेमी, ज्ञानी, मोहन, रुस्तम ने अवैध रूप से घूरे डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। धर्मशाला की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाने की मांग ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। एसडीएम ने खेरागढ़ पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें