फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अहोई अष्टमी पर संतान की सलामती के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
बटेश्वर मे अहोरी अष्टमी पर पूजा के बाद अपने बच्चों की आरती उतारती माँ बटेश्वर मे अहोरी अष्टमी
विज्ञापन
बटेश्वर/खेरागढ़/सीकरी। अहोई अष्टमी रविवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। माताओं ने निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी उम्र की मनाैती मांगीं।
विज्ञापन

तीर्थ बटेश्वर और आसपास के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के अलावा खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी में भी महिलाओं ने घरों की दीवारों पर गेरू और खड़िया से स्याऊ माता का चित्र उकेरकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम के समय महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर अहोई माता की कथा सुनी। पूजा की थाली में जल से भरा मिट्टी का करवा, कांस की सीक, झाड़ू की सीक, चांदी के दाने (अहोई की माला), रोली, अक्षत और गेहूं के दाने सजाए गए। माता को आटे-गुड़ के पुए और हलवे का विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद महिलाओं ने सास और बुजुर्गों को बायना देकर उनका आशीर्वाद लिया। आसमान से निकले तारों को करवे के जल से अर्घ्य देने के पश्चात महिलाओं ने अपनी संतानों के हाथों जल और मिष्ठान ग्रहण कर अपना निर्जला व्रत पूर्ण किया। इस दौरान बटेश्वर क्षेत्र के अंचल में धार्मिक और पारिवारिक उल्लास का माहौल रहा। नव विवाहित महिलाओं के घरों में चौक कर भजन संगीत कार्यक्रम रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें