फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर में सो रही 65 वर्षीय महिला की हत्या, परिजनों ने सुबह देखी खून से लथपथ लाश, फैली सनसनी

Wed, 31 Mar 2021 09:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही पुलिस
  • परिवार के लोगों ने नहीं सुनी चीखपुकार
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदीशपुरा के न्यू इंदिरापुरी कॉलोनी में सोमवार रात को 70 वर्षीय प्रेमवती की हत्या कर दी गई। मंगलवार तड़के उनका शव घर के गेट पर पड़ा मिला। उनके सिर में चोट का निशान था। मृतका के तीन बेटे अपने कमरों में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। उन्हें घटना की जानकारी एक युवक ने शव देखने के बाद दी। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है। इससे हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


न्यू इंदिरा पुरी कॉलोनी, अवधपुरी निवासी अमर सिंह जादौन प्रॉपर्टी डीलर थे। उनकी नौ महीने पहले मौत हो गई थी। अमर सिंह के बेटे संजय ने बताया कि मां प्रेमवती घर में ही अलग कमरे में रहती थीं। उनके कमरे का गेट मुख्य सड़क की तरफ खुलता है, जबकि घर का दूसरा गेट गली की तरफ खुलता है। संजय के मुताबिक, उसके साथ ही छोटे दो भाई बाबी और सत्तो के कमरे अलग-अलग हैं।
मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे क्षेत्र का मुवीन टहलने जा रहा था। उसने मां प्रेमवती को घर के गेट के बाहर चबूतरे पर पड़ा देखा। इस पर परिजनों को जानकारी दी। प्रेमवती के सिर में चोट का निशान था। सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मृतका के बेटे संजय की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फोंरेंसिक टीम और डाग स्क्वैड ने जांच की। महिला के सिर में चोट का निशान है। इससे आशंका है कि किसी भारी वस्तु से सिर में प्रहार करके हत्या की गई है। हत्या में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने नहीं सुनी चीखपुकार
पुलिस ने बताया कि प्रेमवती का शव घर के गेट के चबूतरे पर लहूलुहान हालत में मिला है। इससे आशंका है कि उन्हें कमरे से बाहर बुलाया गया। इस दौरान ही झगड़े में जान बचाने को वह बाहर भागी होंगी। तभी उनके सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। बेटे-बहू सहित अन्य ने प्रेमवती की चीख भी नहीं सुनी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। रात में 12 बजे परिवार के लोग सोये थे।


सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही पुलिस
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि प्रेमवती के कमरे में सभी सामान सुरक्षित मिला है। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। उनका बड़ा बेटा संजय एक किताब कंपनी की एजेंसी में काम करता है। दूसरा बेटा बाबी पेंटर है, जबकि तीसरा सत्तो गाड़ी चलाता है। तीन बेटियों ऊषा, सुनीता और पुष्पा की शादी हो चुकी है। पुलिस यह पता कर रही है कि सोमवार रात को घर में कौन-कौन आया? क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें