फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा बरेली मार्ग पर नदरई के पास सड़क पार कर रही वृद्धा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीररुप से घायल हुई वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे मृत वृद्धा शकीरा (60) नदरई की निवासी थी। वह रविवार की सुबह किसी काम से सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थी। तभी अलीगढ़ की तरफ से तीव्र गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हुई, जबतक उसे उपचारके लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सड़क हादसे में मौत की सूचना पुलिस को दी। वृद्धा की मौत की सूचना पाकर नदरई पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लेकिन परिवार के सदस्य अभी तक तहरीर नहीं दिए हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें