फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवार निर्माण के विवाद में वृद्ध महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव कौंध की ठार डंगा में दबंगों ने एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट की। शनिवार सुबह गांव निवासी फूलन देवी (65) अपने घर पर दीवार का निर्माण करा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट मारकर वृद्धा को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल आगरा रेफर कर दिया। पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जानबूझकर हमला किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें