फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों और बहुओं ने किया उत्पीड़न तो बूढ़ी मां ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार

Sun, 31 May 2020 03:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मां का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, थाने में हुआ समझौता 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहुओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि वो खाना नहीं देते हैं। मारपीट की जाती है। वृद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर पुलिस हरकत में आ गई। बेटे और बहुओं को पकड़ लिया। हालांकि थाने में समझौता हो गया। 

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला अपने दो पुत्र और दो बहुओं के साथ रहती है। दो दिन पहले वृद्धा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने अपने पुत्रों और बहुओं पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।  


थाने में हुआ समझौता

मामला थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने शुक्रवार को चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा। बुजुर्ग महिला तो मिल गईं, लेकिन आरोपी बहू और बेटे नहीं सामने आए। 
विज्ञापन


शनिवार को बेटे और बहू थाने पर आ गए, तो वृद्धा को भी बुलाकर तहरीर ली गई। तभी परिवार के लोगों ने आकर समझौता करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वृद्धा की शिकायत पर जांच की गई। मामला पारिवारिक विवाद का था। शिकायत भी वापस ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें