फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी पेंशन हो बहाल, आठवां वेतन आयोग बने

Wed, 20 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला विद्यालय कार्यालय पर धरना देते ​शिक्षक।
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने सहित अन्य मांगें रखीं। मंडलीय मंत्री आलोक दुवे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन इस मांंग को पूरा नहीं किया जा रहा। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होना है। इसलिए शीघ्र आयोग का गठन किया जाए ताकि समय से शिक्षकों को लाभ मिल सके। राजकीय शिक्षकों की तरह ही माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए। 9 नवंबर 2023 के शासनादेश द्वारा जिन तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं, उनकी सेवाएं बहाल की जाय। वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान के सिद्धांत पर वेतन एवं सेवा शर्तें लागू की जाएं। ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची को तत्काल जारी की जाए। विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक शिक्षकों को भी पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देते हुए उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, मंत्री हरी सिंह मोरेश, कोषाध्यक्ष बृजेश सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें